परिचय (Introduction)
घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग Grishneshwar Jyotirlinga हे भगवान शिवाच्या 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगांपैकी शेवटचे आणि अत्यंत महत्त्वाचे ज्योतिर्लिंग आहे. हे महाराष्ट्रातील छत्रपती संभाजीनगर (औरंगाबाद) जिल्ह्यातील वेरूळ (Ellora) येथे वसलेले आहे. वेरूळच्या प्रसिद्ध एलोरा लेण्यांच्या अगदी जवळ असल्यामुळे हे स्थान अध्यात्म, इतिहास आणि वास्तुकलेचे अद्भुत संगम मानले जाते. येथे दर्शन घेतल्यावर मनाला अपार शांती आणि सकारात्मक ऊर्जा मिळते.
मी स्वतः अलीकडेच घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग व वेरूळला भेट दिली. एलोरा लेण्यांच्या परिसरात पोहोचताच एक वेगळीच शांतता जाणवते. दगडात कोरलेल्या लेण्यांमधून पुढे जाताना समोर घृष्णेश्वर मंदिर दिसते आणि त्या क्षणी मन आपोआप नतमस्तक होते. हे केवळ दर्शन नसून एक आत्मिक अनुभव आहे.
घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंगाचा इतिहास व कथा
📜 घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग की पौराणिक कथा (Hindi)
पुराणों के अनुसार, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग से जुड़ी एक अत्यंत भावपूर्ण और श्रद्धा से परिपूर्ण कथा प्रचलित है। यह कथा ग्रुष्मा (घुष्मा) देवी की है, जो भगवान शिव की परम भक्त थीं। प्राचीन समय में ग्रुष्मा नाम की एक अत्यंत निष्ठावान शिवभक्त महिला रहती थीं। वह प्रतिदिन प्रातःकाल उठकर एक पवित्र कुंड में स्नान करती और पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करती थीं। उनकी भक्ति इतनी गहरी थी कि वह रोज़ 108 शिवलिंग स्वयं बनाकर उनका पूजन करतीं और बाद में उन्हें उसी कुंड में विसर्जित कर देती थीं। एक दिन दुर्भाग्यवश ग्रुष्मा की बड़ी बहन को अत्यधिक क्रोध आ गया और उसने गुस्से में आकर ग्रुष्मा के बड़े पुत्र की हत्या कर दी। अपने पाप को छिपाने के लिए उसने बालक के शव को उसी पवित्र कुंड में फेंक दिया।
अगले दिन सुबह, जब ग्रुष्मा देवी प्रतिदिन की तरह पूजा करने कुंड के पास पहुँचीं, तो उन्होंने एक अद्भुत दृश्य देखा। उनका पुत्र पूर्ण रूप से जीवित होकर कुंड से बाहर निकल रहा था और भगवान शिव की पूजा कर रहा था। यह चमत्कार देखकर भी ग्रुष्मा देवी विचलित नहीं हुईं, क्योंकि उनका विश्वास भगवान शिव पर अटूट था।
अगले दिन सुबह, जब ग्रुष्मा देवी प्रतिदिन की तरह पूजा करने कुंड के पास पहुँचीं, तो उन्होंने एक अद्भुत दृश्य देखा। उनका पुत्र पूर्ण रूप से जीवित होकर कुंड से बाहर निकल रहा था और भगवान शिव की पूजा कर रहा था। यह चमत्कार देखकर भी ग्रुष्मा देवी विचलित नहीं हुईं, क्योंकि उनका विश्वास भगवान शिव पर अटूट था।
ग्रुष्मा देवी की इस अपार श्रद्धा और विश्वास को देखकर भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न हुए। लेकिन जब उन्हें उस अपराध का ज्ञान हुआ, तो वे अत्यधिक क्रोधित हो गए और दोषी को दंड देने के लिए तत्पर हो उठे। तब ग्रुष्मा देवी ने अपने व्यक्तिगत दुःख से ऊपर उठकर भगवान शिव से अपनी बहन को क्षमा करने की प्रार्थना की।
ग्रुष्मा देवी की करुणा, क्षमा और निःस्वार्थ भक्ति से भगवान शिव द्रवित हो गए। उन्होंने वहीं प्रकट होकर सदैव इस स्थान पर निवास करने का वरदान दिया। तभी से भगवान शिव इस पावन धाम में “घृष्णेश्वर” या “घुष्मेश्वर” ज्योतिर्लिंग के नाम से पूजे जाने लगे।
अहिल्याबाई होळकर शिवालय तीर्थ कुंड (मेरा अनुभव)
घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद मैं लगभग 500 मीटर आगे इस पवित्र स्थान तक पहुँचा, जिसे “अहिल्याबाई होळकर शिवालय तीर्थ कुंड” कहा जाता है। यही वह स्थान माना जाता है जहाँ ग्रुष्मा देवी प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा किया करती थीं और 108 शिवलिंग बनाकर उनका विसर्जन इसी कुंड में करती थीं। यह जानकर ही मन में एक अलग ही श्रद्धा का भाव जाग उठता है।
जैसे ही मैं इस कुंड के पास पहुँचा, एक गहरी और सुकून देने वाली शांति का अनुभव हुआ। यहाँ घृष्णेश्वर मंदिर जैसी भीड़ नहीं थी, न ही कोई शोर-शराबा। चारों ओर एक अद्भुत सन्नाटा और भक्ति से भरा वातावरण था। कुछ देर वहीं बैठकर आँखें बंद कीं तो ऐसा महसूस हुआ मानो मन के भीतर चल रही सारी उलझनें अपने-आप शांत हो रही हों।
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इसी पवित्र कुंड से ग्रुष्मा देवी के पुत्र का जीवित होकर प्रकट होना भगवान शिव की असीम कृपा और उनकी भक्ति की शक्ति को दर्शाता है। इस स्थान का संरक्षण और सौंदर्यीकरण महारानी अहिल्याबाई होळकर द्वारा करवाया गया था, इसी कारण यह तीर्थ कुंड आज उनके नाम से जाना जाता है।
मेरे लिए यह स्थान केवल एक धार्मिक स्थल नहीं था, बल्कि एक ऐसा अनुभव था जहाँ श्रद्धा, शांति और आत्मिक ऊर्जा तीनों एक साथ महसूस हुईं। अगर आप घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आए हैं, तो इस तीर्थ कुंड तक अवश्य जाएँ। यहाँ बिताए गए कुछ शांत पल आपके पूरे यात्रा अनुभव को और भी गहरा व यादगार बना देंगे।
मंदिर का जीर्णोद्धार :-
घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर का इतिहास उसके जीर्णोद्धार की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा हुआ है। 16वीं शताब्दी में छत्रपति शिवाजी महाराज के दादा और शहाजीराजे भोसले के पिता मालोजीराजे भोसले ने इस मंदिर का प्रथम जीर्णोद्धार कराया। वर्तमान स्वरूप में दिखाई देने वाला भव्य मंदिर ई.स. 1730 में मल्हारराव होळकर की पत्नी गौतमीबाई द्वारा बनवाया गया। इसके बाद परम शिवभक्त अहिल्याबाई होळकर ने भी इस पवित्र धाम का पुनः जीर्णोद्धार कर इसे और अधिक सुदृढ़ एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया।
मंदिर का निर्माण लाल रंग के पत्थरों से किया गया है, और इसकी नक्काशी सचमुच अवर्णनीय है। हर खंभा, हर दीवार ऐसी लगती है जैसे किसी कलाकार ने अपनी आत्मा उसमें उकेर दी हो। इसी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण इस मंदिर को 27 सितंबर 1960 को राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक घोषित किया गया।
घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पारंपरिक दक्षिण भारतीय वास्तुकला की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिलती है। मंदिर परिसर में अंतःकक्ष और गर्भगृह हैं, और यह पूरा क्षेत्र लगभग 44,400 वर्ग फुट में फैला हुआ है। खास बात यह है कि यह बारह ज्योतिर्लिंगों में सबसे छोटा ज्योतिर्लिंग मंदिर माना जाता है, लेकिन इसकी आध्यात्मिक ऊर्जा बेहद विशाल है।
✍️ माझा वैयक्तिक अनुभव (Personal Experience)
घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंगला पोहोचल्यानंतर मंदिराची साधी पण अत्यंत प्रभावी रचना लगेच लक्ष वेधून घेते. मी सकाळी साधारण 8 वाजता दर्शनाच्या रांगेत उभा राहिलो. त्या वेळी मंदिर परिसरात “हर हर महादेव” आणि “बोल बम” चा जयघोष सुरू होता. भक्तांच्या त्या गजरासोबत सर्व श्रद्धाळू हळूहळू पुढे सरकत होते आणि मन आपोआप भक्तिभावात तल्लीन होत गेले.
दर्शनासाठी मला जवळपास 3 तासांचा वेळ लागला, पण त्या प्रतीक्षेत कुठलाही त्रास जाणवला नाही. उलट त्या रांगेत उभा असताना एक वेगळीच शांती आणि सकारात्मक ऊर्जा अनुभवायला मिळाली. प्रत्येकाच्या चेहऱ्यावर श्रद्धा आणि संयम स्पष्ट दिसत होता.
सुमारे तीन तासांनंतर आम्ही गर्भगृहात प्रवेश केला. येथे एक महत्त्वाची गोष्ट लक्षात घ्यावी लागते की, पुरुषांना अर्धनग्न अवस्थेत (वरचा कपडा काढून) दर्शनासाठी गर्भगृहात जावे लागते. ही परंपरा श्रद्धेने आणि नियमांचे पालन करून अनुभवणे, हाच खरा भक्तीभाव असल्याचे मला वाटले.
गर्भगृहात प्रत्यक्ष शिवलिंगाला स्पर्श करून जल अर्पण करताना मनात एक विलक्षण समाधान निर्माण झाले. त्या काही क्षणांत आयुष्यातील सगळा ताणतणाव, चिंता जणू नाहीशी झाली. शब्दांत सांगता न येणारी एक शांतता आणि समाधान मनात भरून राहिले.
दर्शनानंतर बाहेर येऊन काही वेळ मंदिराबाहेर शांतपणे बसलो. समोर एलोरा लेण्यांची ऐतिहासिक भव्यता आणि मागे घृष्णेश्वर मंदिराची आध्यात्मिक ऊर्जा — या दोन्ही गोष्टी एकाच प्रवासात अनुभवता येणे, हे खरंच भाग्याचं वाटलं. हा अनुभव माझ्या आयुष्यात कायम स्मरणात राहील.
घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग कसे जायचे? (How to Reach)
✈️ विमानाने: घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंगला जाण्यासाठी सर्वात जवळचे विमानतळ म्हणजे
छत्रपती संभाजीनगर (औरंगाबाद) विमानतळ.
येथून वेरूळ (Ellora) हे अंतर साधारण 35 किमी आहे. विमानतळावरून टॅक्सी किंवा खासगी वाहनाने सहज पोहोचता येते.
🚆 रेल्वेने:
सर्वात जवळचे रेल्वे स्टेशन म्हणजे छत्रपती संभाजीनगर (औरंगाबाद) रेल्वे स्टेशन.
रेल्वे स्टेशनवर उतरल्यावर:
थेट सेंट्रल बस स्टँड (Central Bus Stop) येथे जा
येथून घृष्णेश्वर / वेरूळ साठी थेट बस उपलब्ध असते
मी स्वतः याच मार्गाने प्रवास केला. सेंट्रल बस स्टँडवरून बस पकडल्यावर साधारण 1 तासात मंडारा (मंदिर परिसर) येथे पोहोचता येते.
बस सेवा प्रत्येक तासाला नियमितपणे उपलब्ध असते.
🎫 बस तिकीट: अंदाजे ₹60
💡 माझी खास सूचना:
जर तुम्ही एकाच दिवशी घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, एलोरा लेणी किंवा आसपासची ठिकाणे पाहण्याचा विचार करत असाल, तर ₹100 चे One Day Bus Pass काढणे अधिक फायदेशीर ठरते. यामुळे वारंवार तिकीट काढण्याची झंझट राहत नाही आणि खर्चही वाचतो.
रस्त्याने / खासगी वाहनाने:
छत्रपती संभाजीनगर → वेरूळ अंतर: 30–35 किमी
रस्ता चांगल्या स्थितीत असून प्रवास सुखद आहे
स्वतःचे वाहन किंवा टॅक्सीने जाणे सोयीचे
आस-पास घूमने की जगहें (Nearby Places to Visit) – मेरा अनुभव
घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग की यात्रा को मैंने दो दिनों में आराम से पूरा किया, जिससे न केवल दर्शन शांतिपूर्वक हो पाए बल्कि आसपास की सभी प्रमुख जगहें भी अच्छे से देख सका।
📅 पहला दिन – घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और एलोरा गुफाएँ
पहले दिन मैंने सुबह जल्दी घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। दर्शन के बाद पास ही स्थित अहिल्याबाई होळकर शिवालय तीर्थ कुंड गया, जहाँ कुछ समय शांति से बैठकर बिताया। यह स्थान वास्तव में मन को गहराई से सुकून देता है।
इसके बाद मैंने मंदिर से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एलोरा गुफाओं (Ellora Caves) की यात्रा की। कैलास मंदिर (गुफा क्रमांक 16) की भव्यता और शिल्पकला देखकर सच में आश्चर्य होता है। पहले दिन घृष्णेश्वर और एलोरा दोनों देखना आसान और सुविधाजनक रहा, क्योंकि ये एक-दूसरे के बेहद पास हैं।
📅 दूसरा दिन – देवगिरी किल्ला और बीबी का मकबरा
दूसरे दिन मैंने देवगिरी किल्ला (दौलताबाद किल्ला) देखने का निर्णय लिया, जो घृष्णेश्वर के उसी मार्ग पर स्थित है। किले की मजबूती, सुरंगें और ऊँचाई देखकर उस दौर की अद्भुत वास्तुकला का अंदाज़ा होता है। किले पर चढ़ते समय थोड़ा श्रम जरूर लगता है, लेकिन ऊपर से दिखने वाला नज़ारा उस मेहनत को पूरी तरह सार्थक बना देता है।
देवगिरी किल्ला देखने के बाद समय मिलने पर मैंने छत्रपती संभाजीनगर शहर में स्थित बीबी का मकबरा भी देखा। इसे “दक्कन का ताजमहल” कहा जाता है। शाम के समय यहाँ का वातावरण बहुत ही शांत और सुंदर लगता है।
👉 मेरी सलाह:
अगर आप घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर आ रहे हैं, तो इसे दो दिनों में प्लान करें।
पहला दिन: घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग + शिवालय तीर्थ कुंड + एलोरा गुफाएँ
दूसरा दिन: देवगिरी किल्ला + बीबी का मकबरा
इस तरह यात्रा न तो थकाने वाली होगी और न ही जल्दीबाज़ी में कुछ छूटेगा।
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो कृपया इसे Like करें। अपने विचार Comment में ज़रूर लिखें और इस पोस्ट को अपने दोस्तों व परिवार के साथ Share करना न भूलें 🙏💛 ताकि अन्य लोगों को भी इस अद्भुत स्थान के बारे में जानकारी मिल सके।
Follow On Instagram
0 Comments