Introduction – Karla Caves क्या हैं?
Karla Caves (कार्ला लेणी) महाराष्ट्र के लोणावला के पास स्थित एक प्राचीन बौद्ध गुफा परिसर है। यह जगह अपने शानदार रॉक-कट आर्किटेक्चर, विशाल चैत्य हॉल (प्रेयर हॉल), स्तंभों की नक्काशी और स्तूप के लिए जानी जाती है। यहाँ आकर ऐसा लगता है मानो आप हजारों साल पुराने इतिहास के बीच खड़े हैं।
यह गुफाएँ एक पहाड़ी पर स्थित हैं और यहाँ तक पहुँचने के लिए थोड़ी सी चढ़ाई करनी पड़ती है — लेकिन ऊपर पहुँचने के बाद मिलने वाला दृश्य और शांति वाकई खास है।
आज Karla Caves सिर्फ एक टूरिस्ट स्पॉट नहीं बल्कि भारतीय इतिहास, बौद्ध संस्कृति और अद्भुत शिल्पकला का एक जीवंत उदाहरण हैं।
📜 History of Karla Caves – इतिहास
Karla Caves का निर्माण दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से पाँचवीं शताब्दी ईस्वी के बीच हुआ माना जाता है।
यह गुफाएँ उस दौर में बनाई गई थीं जब इस मार्ग से व्यापारी और साधु-संत यात्रा किया करते थे। यह जगह बौद्ध भिक्षुओं के लिए meditation और रहने का केंद्र थी। सबसे खास बात — यहाँ का ग्रेट चैत्य हॉल भारत के सबसे बड़े और प्राचीन चैत्य हॉल में से एक माना जाता है।
🔹 इसमें पत्थर से तराशी गई बड़ी-बड़ी खंभे
🔹 बीच में विशाल स्तूप
🔹 और कुछ जगहों पर प्राचीन लकड़ी की बीम्स आज भी दिखाई देती हैं।
इसके पास ही स्थित है एकवीरा देवी का मंदिर, जहाँ आज भी हजारों भक्त दर्शन करने आते हैं।
कार्ला की गुफाएं. : -
कार्ला गुफाएँ, जिन्हें प्राचीन समय में "वलुरक" कहा जाता था, भारत की सबसे पुरानी बौद्ध रॉक-कट गुफाओं में गिनी जाती हैं। ये गुफाएँ इन्द्रायणी घाटी के पास एक पहाड़ी पर स्थित हैं और यहाँ कुल 16 गुफाएँ मौजूद हैं। इनमें एक विशाल चैत्यगृह और बाकी विहार हैं, जहाँ बौद्ध भिक्षु ध्यान और साधना के लिए रहते थे। सातवाहन काल में निर्मित इस चैत्यगृह में पत्थरों से तराशी गई सुंदर खंभियाँ और स्तूप देखे जा सकते हैं, जो उस समय की उत्कृष्ट वास्तुकला और शिल्पकला को दर्शाते हैं।
भारतीय पर्यटक — लगभग ₹15–₹25
विदेशी पर्यटक — लगभग ₹300
(कभी-कभी अपडेट होता है)
Kaise Jaye Karla Caves? – पहुँचने की पूरी जानकारी
📍 Location. :- https://maps.app.goo.gl/TbKpdR6edqjSu1qu5
Karla Caves, Malavali – Near Lonavala, Maharashtra
लोणावला से दूरी — लगभग 10 किलोमीटर
अगर आप पुणे से आ रहे हैं, तो लोकल या पैसेंजर ट्रेन लेकर
👉 Malavali Railway Station पर उतरें।
स्टेशन से Karla Caves की दूरी लगभग 2–3 KM है। यहाँ से आपको आसानी से 🚖 ऑटो / शेयरिंग टैक्सी मिल जाती है।
👉 साधारण तौर पर ₹40–₹60 किराया देकर आप सीधे Karla Caves / Ekvira Devi Temple तक पहुँच सकते हैं। यह सबसे सस्ता और आसान तरीका माना जाता है।
रोड से कैसे पहुँचे :-
आप चाहे पुणे से आ रहे हों या मुंबई से, Karla Caves तक रोड कनेक्टिविटी बहुत बढ़िया है
📍 पुणे → Karla Caves. दूरी — लगभग 60 KM. यात्रा समय — 1.5 से 2 घंटे
📍 मुंबई → Karla Caves. दूरी — लगभग 95 KM यात्रा समय — 2.5 से 3 घंटे
आप NH-48 हाईवे के रास्ते 👉 Lonavala / Malavali पहुँचकर.
लगभग 10–15 मिनट का आसान ट्रेक — और आप गुफाओं के प्रवेश द्वार पर पहुँच जाते हैं।
🌄 आस-पास घूमने की जगहें (Nearby Attractions)
1 ) Bhaja Caves – प्राचीन बौद्ध गुफाएँ, Karla Caves के पास ही स्थित2 )2 ) Ekvira Aai Temple – प्रसिद्ध देवी मंदिर, श्रद्धालुओं के लिए खास cave ke बाजू मे.
3 ) Lonavala Hill Station – ठंडी हवा और नेचर के बीच घूमने की जगह
4 ) Tiger Point – शानदार सनसेट व्यू के लिए मशहूर.
5 ) Lion’s Point – फोटो और व्यूइंग स्पॉट.
6 ) Pawna Lake – लेक-साइड कैंपिंग और नेचर लवर्स के लिए बेस्ट.
7) Bhushi Dam – मॉनसून के दौरान घूमने का लोकप्रिय स्थान .
8 ) Rajmachi Fort – ट्रेकिंग और एडवेंचर के शौकीनों के लिए
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो कृपया इसे Like करें। अपने विचार Comment में ज़रूर लिखें और इस पोस्ट को अपने दोस्तों व परिवार के साथ Share करना न भूलें 🙏💛 ताकि अन्य लोगों को भी इस अद्भुत स्थान के बारे में जानकारी मिल सके।






0 Comments